श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल: महेश नवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला, आयोजकों ने किया यह आह्वान

हैदराबाद: श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल चप्पल बज़ार के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव आगामी 29 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कf महेश नवमी महोत्सव जैन भवन, ईडन बाग़, रामकोट में मनाया जाएगा।

आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंडल के मंत्री भरत जाजू ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से 29 मई को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल 6.01 बजे महारुद्राभिषेक, 8:31 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अल्पहार के साथ प्रातःकाल का कार्यक्रम समाप्त होगा।

प्रातःकाल के सभी कार्यक्रम (Kisna Grandeur Chappal Bazar), SVS हॉस्पिटल के बाजू गली में होगा। सायंकाल 6.01 को महेश नवमी महाउत्सव का आयोजन महेश वंदना के साथ आरम्भ होगा। मुख्य अथिति की ओर से समाज बंधुओं को संदेश दिया जाएगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहभोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

मंडल के सदस्य कैलाश काबरा, भरत जाजू, प्रदीप चाण्डक, श्यामसुन्दर राठी, सुरेश बंग, वेणुगोपाल बंग, श्याम मोदानी, जगदीश काकाणी, आनंद भराडिया, मुरलीधर अट्टल, घनश्याम लोया, राजेन्दर धूत, प्रदीप जाजू, ओमप्रकाश जाजू, जगदीश भराडिया, राजाराम सोनी, शैलेश सोनी, घनश्याम चाण्डक, महेश असावा, मुरली मनोहर सारडा, आनंद सोनी, उमेश असावा, जुगल किशोर मूंदड़ा, पुरषोत्तम डागा, रामचंदर झंवर, श्रीगोपाल मूंदड़ा ने सभी स्वजातीय बंधुओ को महोउत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X