भगवान बालाजी के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम, रिकॉर्ड स्तर पर हुंडी आय, जानकर चौक जाएंगे आप

हैदराबाद: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम हुंडी की आय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मई महीने में हुंडी की आय 130 करोड़ रुपये आई है। तिरुमला के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक महीने में इतनी आमदनी प्राप्त हुई है।

इस आय की पुष्टि टीटीडी के सीईओ धर्मा रेड्डी ने की है। कोरोना के मामले कम होने के बाद से तिरुमला स्थित भगवान बालाजी के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है। मई माह में 22 लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी के दर्शन किये हैं।

संबंधित खबर:

इसी क्रम में भगवान बालाजी की हुंडी की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। साथ ही मई महीने में 1.86 करोड़ लड्डू की बिक्री हुई है। पिछले कुछ दिनों से हुंडी की आय हर दिन 4 करोड़ रुपये आ रही है। पिछले दो महीनों में 1 से 30 अप्रैल तक 20,62,323 भक्तों ने भगवान बालाजी के दर्शन किये है। हुंडी की आय 127.63 करोड़ रुपये आई है।

13 अप्रैल को सबसे अधिक 88,748 भक्तों ने भगवान बालाजी के दर्शन किये हैं। अधिकतम 5.11 करोड़ रुपये आय आई है। मार्च में 19,72,656 भक्तओं ने भगवान के दर्शन किये। 128.61 करोड़ रुपये आय प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X