यादाद्री मंदिर में कार्तिक मासोत्सव शुक्रवार से, कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष कार्यक्रम, हर दो घंटे में…

हैदराबाद : प्रसिद्ध तीर्थस्थल यादाद्री मंदिर में शुक्रवार से कार्तिक मासोत्सव शुरू होगा। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में यादाद्री मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। यादाद्री मंदिर में दीपोत्सव के साथ सत्यनारायण स्वामी व्रत भी आयोजि किये जाएंगे। इस महीने की 5 तारीख से अगले महीने की 4 तारीख तक कार्तिक मासोत्सव जारी रहेगा।

मंदिर के ईओ ​​गीता ने बताया कि कार्तिक मासोत्सव के चलते श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सत्यनारायण स्वामी व्रत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके चलते खास व्यवस्था की गई है।

ईओ ने आगे बताया है कि पूरे कार्तिक महीने में हर दिन छह बार सत्यनारायण स्वामी व्रत किये जाएंगे। सामान्य रूप से हर दिन चार बार सत्यनारायण स्वामी व्रत आयोजित किये जाते हैं। कार्तिक मास के चलते सत्यनारायण स्वामी व्रत दो बार अतिरिक्त आयोजित किये जाएंगे। इस तरह कुल छह बार सत्यनारायण स्वामी व्रत आयोजित किये जाएंगे।

कार्तिक मास के दौरान सत्यनारायण स्वामी व्रत सुबह 6.30 बजे से हर दो घंटे अंतराल में शाम 5.30 बजे तक आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। आपको बता दें कि हरिहर समुदाय के लिए कार्तिक मासोत्सव अति प्रिय होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X