अलविदा: कंदिकोंडा का अंतिम संस्कार समाप्त, बेटे प्रभंजन ने दी मुखाग्नि, अमर रहे के नारों से गूंजा परिसर

हैदराबाद : मशहूर फिल्मी गीतकार कंदिकोंडा यादगिरी का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। वरंगल जिले के नरसंपेट मंडल के नागुर्लापल्ली में हजारों अश्रुनयनों के बीच कांदिकोंडा का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे प्रभंजन ने कंदिकोंडा को मुखाग्नि दी। कंदिकोंडा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए लेखक, कलाकार, प्रशंसक और आसपास गांव के लोग उमड़ पड़े।

कवि और कलाकारों ने कंदिकोंडा के अंतिम संस्कार में भाग लिया और लोक गीत गाये। नृत्य किया। इस दौरान कदिकोंडा अमर रहे के नारे लगाये। तेलंगाना सांस्कृतिक सारधी के अध्यक्ष रसमई बाल किशन कंदिकोंडा के अंतिम संस्कार में भाग लिया। बीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दास सुरेश, संगीत निर्देशक व गायक बोले शावली, लेखक, कलाकार, कंदिकोंडा के मित्र, प्रशंसक और ग्रामीण अंतिम संस्कार में भाग लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X