17 मई को कादम्बिनी क्लब की 406 वीं मासिक गोष्ठी, मुख्य वक्ता इस विषय पर रखेंगे अपने विचार, और होगा बहुत कुछ

हैदराबाद : कादम्बिनी हैदराबाद के तत्वावधान में 17 मई को क्लब की 406वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन मध्याह्न 12.30 बजे से किया जाएगा। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में क्लब की कार्यकारी अध्यक्ष मीना मुथा की ओर से किये गये पोस्ट में यह जानकारी दी गई।

पोस्ट में बताया गया कि प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अनामिका अनु (युवा साहित्यकार, तिरुवनंतपुरम, केरल) अपनी आगामी कविता संग्रह “मैं दीवारों पर खिड़कियां लिख रही हूँ” पर बात रखेंगी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो ऋषभदेव शर्मा करेंगे। विषय प्रवेश एवं सत्र संयोजन, अवधेश कुमार सिन्हा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

दूसरे सत्र में कविगण अपनी रचना का पाठ करेंगे। इस सत्र संचालन शिल्पी भटनागर करेंगी। जारी पोस्ट में आप सभी से साहित्यकार, कवि, लेखकों से हार्दिक अनुरोध किया गया है कि वे इस मासिक गोष्ठी में अपनी उपस्थिति प्रदान कर इसे सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X