Jubilee Hills Gang-Rape Case: सच उगलवाने के लिए ए-1 सादुद्दीन को तीन दिन की पुलिस हिरासत

हैदराबाद: नामपल्ली कोर्ट ने जुबली हिल्स गैंग-रेप मामले में गिरफ्तार ए-1 आरोपी बालिग सादुद्दीन मलिक को तीन दिन की पुलिस हिरासत लेने की इजाजत दी है। चंचलगुडा जेल में रिमांड कैदी के रूप में बंद सादुद्दीन को गुरुवार को पुलिस हिरासत में लेगी। गौरतलब है कि 28 मई को एक नाबालिगा के साथ जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

इस मामले में कुल छह आरोपियों की पहचान की गई। इन आरोपियों में बालिग सादुद्दीन (18) को ए-1 बताया गया है। पुलिस ने कहा कि पांच अन्य आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत देने का आग्रह करते हुए कोर्ट में याचिका दायर किया है। हालांकि मामले की सुनवाई होनी अभी बाकी है।

जुबली हिल्स पुलिस ने नामपल्ली कोर्ट में सादुद्दीन को सात दिन की हिरासत देने के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने केवल तीन दिन की हिरासत की अनुमति दी है। पुलिस मामले की बुनियादी सबूत और जानकारी पहले ही जुटा चुकी है। फिर भी मुख्य आरोपी सउदुद्दीन है। उसने नाबालिगों को कैसे प्रोत्साहित किया? लड़की को कार में बैठने के लिए कैसे मजबूर किया? इस मामले में क्या कोई और शामिल है?

संबंधित खबर :

इन सब बातों का पता लगाने के लिए हिरासत में सादुद्दीन से पूछा जाएगा। पुलिस को हिरास में इस मामले के संबंध में सादुद्दीन से और जानकारी मिलने की उम्मीद है। हिरासत खत्म होने के चौथे दिन सुबह 10 बजे सादुद्दीन को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच पांच आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर किया है। दूसरी ओर जुबली हिल्स गैंग-रेप मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की मांग करते हुए बीजेपी कानूनी प्रकोष्ठ वकिलों ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X