जुबली हिल्स ड्रग्स मामला: लग रहा है राजनीतिक रंग, नेताओं की चुनौतियां और बधाई

हैदराबाद : पिछले तीन दिन पहले जुबली हिल्स स्थित रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल के पुडिंग एंड मिंक पब पर मारे गये छापे में फिल्मी हस्तियों, व्यापारियों और नेताओं के करीबी पकड़े गये। इसके चलते अब यह ड्रग्स मामला राजनीतिक रंग ले लिया है।

कुछ दिनों से पुलिस ‘ड्रग्स एंड ड्रीम्स’ के तहत सोशल मीडिया और विभिन्न विज्ञापनों के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। लेकिन शहर के पब प्रबंधन ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। यह हम सब जानते हैं कि हाल ही में फिल्मी हस्तियों के ड्रग मामले पर रेवंत रेड्डी के दिये गये ‘व्हाइट चैलेंज’ ने किस तरह आक्रोश फैलाया दिया था। लेकिन अब केटीआर ने रेवंत रेड्डी के रिश्तेदारों पर कमेंट किया हैं। इसके जवाब में रेवंत रेड्डी ने चुनौती दी कि मेरे रिश्तेदारों को मैं लेकर आऊंगा। क्या केटीआर अपने रिश्तेदारों को सैंपल के लिए लेकर आएंगे?

इसी क्रम में बीएसपी के तेलंगाना के संयोजक आरएस प्रवीण कुमार ने जुबली हिल्स पुलिस को पब में ड्रग्स के नशे में धुत्त प्रमुख हस्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग किया। ट्विटर प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई संदेश भेजा है। साथ ही कहा कि बड़े-बड़े नेता और फार्म हाउस में रहकर लोगों का खून चूसने वाले जोंक पर एक नजर डाले। ‘चलो तेलंगाना को नशा मुक्त बनाते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X