जयपाल रेड्डी की जयंती- KCR ने बदली राजनीति की परिभाषा, हम करेंगे उनकी आकांक्षाओं को पूरा: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद : कांग्रेस नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी की 80वीं जयंती के अवसर पर नेकलेस रोड स्थित स्फूर्ति स्थल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी दंपत्ति और अन्य नेताओं ने नेकलेस रोड स्थित जयपाल रेड्डी घाट में उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि जयपाल रेड्डी आज हमारे बीच नहीं है। मगर उनके हासिल किये गये तेलंगाना में हैं। जयपाल रेड्डी राजनीतिक मूल्यों को बनाए रखने वाले नेताओं में से एक थे। जयपाल रेड्डी के फैसले देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा को चार चांद लगाये हैं। कल्वकुर्ती उत्थान परियोजना के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रेवंत ने आगे कहा कि तेलंगाना का शासन जयपाल रेड्डी की मंशा के अनुरूप नहीं चल रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। सीएम केसीआर ने राजनीति का मतलब दलबदल, खरीद-फरोख्त और ठेके में बदल दिया हैं। जयपाल रेड्डी की भावना कांग्रेस जारी रखेंगे। पीवी, मर्रि चेन्नारेड्डी के समान नेताओं में जयपाल रेड्डी एक हैं।

इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीएच हनुमंत राव ने कहा कि जयपाल रेड्डी चाहे किसी किसी भी पार्टी में रहे सबके साथ मिलकर काम किया। जयपाल रेड्डी हमारे बीच से चले जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। केंद्रीय मंत्री के रूप में जयपाल रेड्डी ने तेलंगाना की बहुत सेवा की है। हमेशा पार्टी और देश हित बारे में सोचते थे।

चिन्ना रेड्डी ने कहा कि जयपाल रेड्डी एक महान नेता थे। देश की राजनीति में अपनी एक पहचान बनाई है। पृथक तेलंगाना गठन में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस कार्यक्रम में अंजन कुमार यादव, मल्लू रवि और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X