दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सरकारी हाई स्कूल में भारतीय भाषा दिवस की धूम, इन प्रमुखों ने दिया यह संदेश

हैदराबाद : विश्व हिंदी परिवार, दिल्ली के तत्वावधान में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सरकारी हाई स्कूल (बी) दारुलशिफा में 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला के पूर्व प्रधानाध्यापक वेंकटरामुलु, पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त हिंदी पी. जी. अध्यापक अजीत कुमार तथा स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज, विद्यानगर, हैदराबाद में कार्यरत हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा ने प्रसिद्ध तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की भाषा सेवा और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योददान की सराहना की। अन्य भाषाएँ सीखने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से मातृभाषा के प्रति विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें-

विश्व हिंदी परिवार के सदस्य एवं केनरा बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक डॉ. वी. वेंकटेश्वर राव ने तेलुगु निबंध लेखन में प्रतिभा दिखाने वाले पाँच विद्यार्थियों को विश्व हिंदी परिवार की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किए और उत्कृष्ट सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन का, विशेषकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाली हाईस्कूल प्रभारी श्रीमती सद्गुणा तथा प्राथमिक पाठशाला प्रधानाध्यापक मंदडि वेंकटरेड्डी का विशेष धन्यवाद अर्पित किया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने तेलुगु भाषा की विशेषता के बारे में बात की और तेलुगु तथा हिंदी में भाषा की महानता से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। दृष्टिबाधित सरकारी हाई में भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर तेलुगु भाषा पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन एक उल्लेखनीय पहल रही। विद्यालय के अध्यापक नागेश्वर राव ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X