राजकोट : ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने नाम कर ली। लगातार दूसरे वनडे में भी जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सोमवार को खेले गये दूसरे वनडे में भारत ने 103 रनों के बड़े अंतर से बड़ी जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 341 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। यशवर्धन चौहान ने अपना फॉर्म जारी रखा। सेंचुरी के साथ धमाल मचाया। उसने 100 गेंदों में 122 रन बनाए। वीके विनीत ने भी 87 रनों के साथ दम दिखाया। पूर्व क्रिकेटर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (47), कुशाग्र ओझा (34) ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। बल्ले से प्रभावित करने वाली भारतीय अंडर-19 टीम गेंदबाजी में भी चमकी।
चेजिंग में ऑस्ट्रेलिया को 41.1 ओवर में 238 रनों पर ही टीम इंडिया ने ढेर कर दिया। यशवर्धन चौहान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। सेंचुरी बनाने वाले यशवर्धन ने दो विकेट भी लिए। चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट, काव्य पटेल ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम को झटका दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम में जैक जोस्नेक (81), ब्लेक कैटिल (44), मैथ्यू लॉफ (42), होलिक (33) ने संघर्ष किया फिर भी अपनी टीम को जिता नहीं सके। आखिरी वनडे बुधवार को होगा।
Also Read-
गौरतलब है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेला गया पहला वनडे मैच को भारतीय टीम ने 7 रनों से जीत लिया था। यह मुकाबला 18 सितंबर 2026 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में गया था। बारिश की वजह से मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था। मैच का संक्षिप्त स्कोर : भारत अंडर-19182/6 (20 ओवर) और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19175/7 (20 ओवर) बनाये थे।
