India vs Afghanistan : दूसरे T20 में भारत की बड़ी जीत, सीरीज पर किया कब्जा, चमकें ये तीन खिलाड़ी

हैदराबाद : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए दूसरे T20 मैच में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी, तो अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी की। तय 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके बाद 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से हमला कर दिया। इससे भारतीय टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज एक मैच बाकी रहते ही 2-0 से अपने नाम कर ली।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों में नितीश कुमार रेड्डी (3/24) ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। इसके बाद 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में ही 88 रन की तूफानी साझेदारी जोड़कर मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया।

यह भी पढ़ें-

संजू सैमसन ने सिर्फ 20 गेंदों में ही हाफ सेंचुरी पूरी की और कुल 22 गेंदों में 7 चौके, 4 छक्कों के साथ 57 रन बनाकर विस्फोटक पारी खेली। दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 2 चौके, 4 छक्कों के साथ 39 रन की तेज पारी जोड़ी। दोनों थोड़े समय में ही पवेलियन लौट गए, फिर भी बाकी बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलकर सिर्फ 14.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 163 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। अभी 31 गेंदें बाकी रहते ही टीम को जीत दिलाने वाले भारतीय ओपनरों की तूफानी बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X