बिहार यूथ एसोसिएशन: डांस और हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन, इन नारों से गूंज उठी शोभा यात्रा

हैदराबाद: बिहार यूथ एसोसिएशन बंसीलालपेट की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों के डांस और हर्षोल्लास के साथ टैंक बंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या के नारों से शोभा यात्रा गूंज उठा। इससे पहले यानी नौ दिन तक स्थापित भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया और पूचा-अर्चना की।

गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में बिहार समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने भी भाग लिया। इनके अलावा यूथ एसोसिएशन के रवि ओझा, लाला यादव, राहुल कुमार, अमित ओझा, लाला ओझा, हरेराम गुप्ता, रामनाथ यादव, दिनेश शाह, रिंटु ओझा, विजय ओझा, बबलू ओझा, मिंटू ओझा, सुजित यादव, टिंकु मिश्रा, विकास यादव, समिति के सदस्य स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X