Road Accident: हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस ने मारी ट्राली को टक्कर, 15 लोगों की मौत

हैदराबाद: हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रीवा की सोहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 15 की मौत और 40 घायल हो गये हैं।

घायलों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि बस और ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों को प्रयागराज स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बस में करीब 70 से अधिक यात्री सवार थे। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने के लिए हैदराबाद से अपने घर लौट रहे थे।

हादसा रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंची सोहागी पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी की घाटी में हादसा हुआ है। बस हैदराबाद से रीवा के रास्ते गोरखपुर जा रही थी। पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई। बस की केबिन में भी कुछ लोग फंस गये। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X