Enjoy: गणेश विसर्जन ​​के अवसर पर हैदराबाद मेट्रो और MMTS की विशेष सेवाएं, आधीरात चक चलेगी ट्रेन

हैदराबाद: गणेश विसर्जन ​​के अवसर पर हैदराबाद मेट्रो विशेष सेवाएं प्रदान कर रही है। मेट्रो रेल के एमडी एनवीएस रेड्डी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुक्रवार को सुबह 6 से आधीरात 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। आखिरी ट्रेन स्टेशन से आधी रात को 1 बजे निकलेगी। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एमएमटीएस भी अतिरिक्त सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

मेट्रो रेल के एमडी ने ट्वीट में कहा, “गणेश विसर्जन के दिन हम यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मेट्रो ट्रेनों का समय बढ़ा रहे हैं। आखिरी मेट्रो ट्रेन 10 सितंबर को आधीरात को 1 बजे निकलती है और करीब 2 घंटे में आखिरी स्टेशन पर पहुंच जाती है। अगले दिन सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवाएं हमेशा की तरह फिर से शुरू हो जाएंगी। हम यात्रियों से मेट्रो कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हैं।”

आम तौर पर हैदराबाद मेट्रो सेवाएंसुबह 6 बजे शुरू होती हैं। आखिरी ट्रेन रात 10.15 बजे स्टेशन से निकलती है और रात 11.15 बजे तक आखिरी स्टेशन पर पहुंच जाती है। हालांकि, मेट्रो रेल प्रबंधन ने गणेश विसर्जन से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके इरादे से यह फैसला लिया है। मेट्रो रेल हर साल गणेश विसर्जन के दिन यह सुविधा देती है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एमएमटीएस सेवाएं भी अतिरिक्त चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X