आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सीमा पर भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सीमा पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सीमांत क्षेत्र तुमकुर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है। शनिवार को एक यात्रियों से भरी हुई बस पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं। तुमकुर पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार घायलों में से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है। स्थानीय लोग और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गये हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बीते सप्ताह ही कलबुर्गी में भी सड़क हादसा हुआ था। जहां बलुरागी गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई थी। उस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाबा साहेब, छाया, कोमल, रानी और अनव बड़े के रूप में हुई थी। सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X