ऐसी मौत किसी को न आये: लॉरी ने मारी लॉरी को टक्कर, ऑटो पर गिरी एक लॉरी, तीन की दर्दनाक मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखनी गंगानगर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। लॉरी ने दूसरे लॉरी को टक्कर मार दी। इसके चलते बाजू से जा रही एक ऑटो पर एक लॉरी के पलटने जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसा गंगानगर फ्लाईओवर के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी शेख शकील का परिवार मंचेरियाल में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में शकील की पत्नी और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो चालक, मृतक के पिता, भाई, बड़ा बेटा, भतीजी मामूली रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा लॉरी चालक की लापरवाही के कारण हुआ।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के दौरान ऑटो के अंदर फंसी एक बच्ची को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X