Road Accident: दो लॉरियों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालकों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो लॉरियों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों चालकों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यापेट जिले के जाजिरेड्डीगुडेम मंडल के तिम्मापुरम में बुधवार को कोयले से भरी लॉरी और सामने से आ रही अन्य लॉरी आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में दोनों लॉरी चालकों की मौत हो गई। साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान कोम्मरा श्रीकांत और रामकृष्ण के रूप में की गई है। शवों को लॉरी केबिन से बाहर निकाला गया। पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X