तेलंगाना : मेडचल के पास अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी को टक्कर, मां समेत बेटे-बेटी की मौत

हैदराबाद : तेलंगा्ना के मेडचल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाइक को अज्ञात वाहन के टकर मारे जाने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मां समेत बेटे-बेटी की मौत हो गई। घटना के दृश्य फुटपाथ पर जाने वालों को झकझोर कर रख दिया।

हादसा मेडचल जिले के पेटबशीरबाद मंडल के धूलपल्ली फारेस्ट अकादमी के पास बुधवार रात को हुआ। पता चला है कि बहादुरपल्ली इंदिरम्मा कॉलोनी निवासी पैडम्मा, उसका बेटा कालीकृष्ण और बेटी श्रीवल्ली कोम्पल्ली से स्कूटी पर आ रहे थे, तभी धूलपल्ली की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि हादसे में तीनों स्कूटी पर से उछलकर सड़क पर गिर जाने से गंभीर चोटें लगी। इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पेटबशीरबाद सीआई के अनुसार, प्रारंभिक सूचना मिली है कि धूलपल्ली की ओर जा रही अज्ञात आरटीसी बस ने स्कूटी को मारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X