Road Accident: बस और कार की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत

हैदराबाद: मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा #RoadAccident हुआ। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। हादसा बैतूल जिले के झाल्लर थाने के पास हुआ।

बैतूल एसपी सिमला प्रसाद ने बताया कि देर रात बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के अमरावती से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में टवेरा कार चालक को झपकी आ गई और कार सामने से आ रही बस में जा घुसी।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में मरने वाले प्रदेश के थे या कहीं और के ये जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इससे ठीक दो दिन पहले ही मंगलवार को मुरैना जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हदसा हुआ था। डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई थी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X