Crime News: चांद्रायानगुट्टा में शराब की दुकान में भारी चोरी, छत की टीन काटकर अंदर घुसे चोर

हैदराबाद : चांद्रायानगुट्टा में एक शराब की दुकान में भारी चोरी हो गई। शराब की दुकान छत की टीन काटकर चोर शराब की दुकान में घुस गये। काउंटर से नकदी और शराब की बोतलें ले गये।

चोरी की घटना चांद्रायानगुट्टा के गांधी स्टैच्यू लेन स्थित विजय वाइन शॉप में रात को हुई। शराब की दुकान के प्रबंधकों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है।

शराब दुकान प्रबंधकों ने बताया कि करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद और पांच से छह हजार रुपये की शराब की बोतलें चोरी हो गयी। दर्ज शिकायत में यह भी कहा है कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर अंदर घुसकर चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X