हनुमान जयंती: गौलीगुड़ा और कर्मनघाट हनुमान मंदिर से शोशायात्रा शुरू, हनुमान के नाम संस्मरण से गूंज रहा है शहर

हैदराबाद : हनुमान जयंती के मौके पर विजय शोभायात्रा आरंभ हो चुकी है। शोभायात्रा गौलीगुड़ा से ताडबंड हनुमान मंदिर तक चलेगी। 12 किलोमीटर तक चलने वाली विजयी शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया है। पूरा हैदराबाद शहर हनुमान जयंती के रंग में रंग गया है। शहर के सभी हुनमान मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरे हैं।

इसी क्रम में शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किये हैं। इसके लिए 8,000 पुलिसकर्मियों, 550 सीसीटीवी कैमरों, 4 मौंटेड कैमरों और मुफ्ती पुलिस निगरानी कर रहे हैं। नगर सीपी आनंद और यातायात प्रमुख एवी रंगनाथ ने शुक्रवार को जुलूस क्षेत्रों का दौरा किया।

अधिकारियों ने शहर के अनेक जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है। अनेक जगहों पर बैरिकेड्स लगाये है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आयोजकों को सलाह दी है कि शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न करवाये। दो साल तक शहर में कोरोना प्रभाव के कारण शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार कोरोना के मामलों में कमी आने के कारण राचकोंडा कमिश्नरेट से दो शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 11.30 बजे गौलीगुड़ा राम मंदिर से शुरू हो चुकी शोभायात्रा सिकंदराबाद के ताडबंड वीरांजनेय स्वामी मंदिर में रात 8 बजे समाप्त होगी। इसी क्रम में राजकोंडा कमिश्नरेट के तहत कर्मनघाट हनुमान मंदिर से ताडबंड तक 21 किलोमीटर की एक अन्य शोभायात्रा आरंभ हो चुकी है।

इसी क्रम में सरकार ने तीन आयुक्तालयों के सीपी ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर शहर में शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार को सुबह 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। ग्रेटर हैदराबाद में शराब की दुकानें, पब, बार और सेंधी की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X