Crime News: उस वजह से नाराज पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या और…

हैदराबाद: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भयंदर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खाने में अधिक नमक से नाराज व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी।

भयंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में एक व्यक्ति ने नाश्ते में बनाये गये ‘खिचड़ी’ में अधिक नमक होने के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया गया कि नीलेश घाघ नाम ने सुबह अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया। हत्यारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

आपको बता दें कि इसी तरह की एक घटना गुरुवार को प्रकाशम में आई थी। चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसने से नाराज ससुर ने बहु की कथित तौर पर गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी और शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X