तेलंगाना: राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन की मां का निधन, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

हैदराबाद : तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन की मां कृष्णा कुमारी (80) का बुधवार सुबह निधन हो गया। कृष्णा कुमारी को सोमवार को हैदराबाद के सोमाजीगुडा यशोदा अस्पताल ले जाया गया था।

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उनका वेंटिलेटर पर इलाज किया। राज्यपाल ने मंगलवार को अस्पताल जाकर डॉक्टरों से मां का हालचाल भी पूछा था।

इसी क्रम में कृष्णा कुमारी ने बुधवार सुबह खराब स्वास्थ्य के चलते अंतिम सांस ली। राज्यपाल का परिवार त्रासदी में डूब गया है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कृष्णा कुमारी का पार्थिव देह को आज दोपहर तक राजभवन में दर्शनार्थियों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X