तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाला गोलकोंडा बोनालु का हुआ आगाज

हैदराबाद: तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक ‘बोनालु’ (बोनम) फेस्टिवल गुरुवार से शुरू होगा। बोनालु उत्सव गोलकुंडा जगदंबिका देवी माता की पहली पूजा के साथ शुरू होता है। पहली पूजा के अंतर्गत पहली नज़र बोनम माता देवी को भेंट किया जाएगा।

बुधवार को लंगर हाउस चौरास्ता से एक विशाल जुलूस के साथ गोलकोंडा को नज़र बोनम और तोट्टे को लेकर आये। दोपहर करीब एक बजे शुरू जुलूस रात आठ बजे गोलकुंडा जगदंबिका देवी माता मंदिर पहुंचा। सरकार की ओर मंत्रियों देवी माता को रेशमी वस्त्र भेंट किये।

10 जुलाई को सामूहिक बोनालु जुलूस निकाला जाएगा। डपली वाद्ययंत्र और पोतराजू नृत्य के साथ माता देवी का जुलूस निकाला जाएगा। त्योहार स्थान लैंगर हाउस और गोलकुंडा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X