बंडारू दत्तात्रेय को जीवन संग्राम एवं ऋषि चरित्र प्रकाश‌ पुस्तकें भेंट, इस बात से चिंतित है पूर्व राज्यपाल

हैदराबाद : हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान में आर्यसमाज की बिल्कुल ही सुस्त हो गई है। ऐसे समय में आर्यसमाज सामाजिक कार्यों से अलग होना और प्रचार प्रसार का रुकना अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में ऐतिहासिक आर्यसमाज मंदिर है और यहां पर आजकल गतिविधियां बहुत ही धीमी हो गई है। आर्य समाज को तुरंत ही सोचना होगा और पूर्व की तरह गौरव प्राप्त करने की अति आवश्यकता है।

स्वतंत्रता सेनानी पं गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को दत्तात्रेय से मिला और “जीवन संग्राम” एवं “ऋषि चरित्र प्रकाश‌” पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने कहा कि अतीत में आर्य समाज के गौरवपूर्ण कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक उन्नति, महिला सशक्तिकरण, वेदों और सत्यार्थप्रकाश की कथाओं, प्रवचनों, सम्मेलनों का आयोजनों पर हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होने का अवसर मिलता रहा है। अपने युवावस्था में इन अच्छे-अच्छे प्रवचनों के कारण हम बहुत प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें-

पूर्व राज्यपाल ने बताया कि अपने कार्यकाल में पानीपत का मॉडल टाउन आर्यसमाज मंदिर बहुत ही बढ़िया सेवा कार्य में लगा हुआ है। दिव्यांगों के लिए स्कूल, कन्याओं के लिए गुरुकुल, महर्षि कृत ग्रंथों और आर्ष साहित्य भंडार, यज्ञशाला, लैब टेस्टिंग एवं दैनिक यज्ञ‌ से प्रचार प्रसार सच में बहुत ही आकर्षित करने वाला है। प्रतिनिधि मंडल में महेश अग्रवाल, के के गुप्ता, आकाश तलवार व रिध्दिष जागीरदार जैन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X