AP: विशाखापट्टणम जिले में दिल दहला देने वाली घटना, दुर्घटनावश नदी में गिर जाने से चार छात्रों की मौत

अमरावती : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टणम जिले में दुखद घटना घटी है। दुर्घटनावश नदी में गिर जाने से चार छात्रों की मौत हो गई। यह मामला विशाखापट्टणम जिले के वी माडुगुला मंडल के जम्मादेवीपेट गांव में प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एल गवरवरम गांव में कुछ लोग कपड़ धोने के लिए नदी पर गये। उनके साथ नीलापु महेंदर (7), वंताला वेंकट झांसी (10), वंताला शर्मिला (7) और वंताला जाह्नवी (11) भी गये।

ये बच्चे बड़ी नदी पार करते समय दुर्घटनावश पानी में गिर गये और डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने छात्रों को बचाने की कोशिश की। मगर इससे पहले ही बच्चों की मौत हो चुकी थी।

एक साथ चार छात्रों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है। ये सभी आदिवासी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X