इन रचनाकारों के बीच लोकप्रिय कवि सीताराम माने के नवासे ‘शिवाजी’ का पहला जन्मिदिन, पढ़ें खबर

हैदराबाद : शहर के लोकप्रिय कवि सीताराम माने ने अपने नवासे देवांश उर्फ शिवाजी का पहला जन्मिदिन मंगलवार रात को संगीत एवं साहित्यिक वातावरण में धूमधाम से मनाया। इससे पहले देवांश को शिवाजी महाराज के वेशभूषा में संगीत की धून और आतिशबाजी के साथ मंच पर लाया गया। इस अवसर पर एक बड़ा केक काटा गया।

इस अवसर पर नगर के कवि, लेखक, साहित्यकारों ने अपनी रचना और संबोधन से देवांश को जन्म दिन की बधाई दी और अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। उन्होंने देवांश के माता-पिता और सीताराम के स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की।

देवांश को बधाई और आशीर्वचन देने वालों में राजकुमार यादव, दीपक वाल्मिकी, सत्यनारायण काकड़ा, देवा प्रसाद मायला, उमा देवी सोनी, कुमारी सूर्यकुमारी गोस्वामी, सरिता सोनी, सुधा ठाकुर, शिवाजी माने, उद्धव माने, गीता, सत्यनारायण (CSM9TV), के राजन्ना, स्थानीय बीजेपी पार्षद लाल सिंह, परिजन और इष्ट मित्र बड़ी संख्या में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X