बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग, वीडियो बनाने पाये गये लोग

हैदराबाद : पुराने शहर बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में रविवार रात को भीषण आग लगी। शाहअलीबंडा में गोमती इलेक्ट्रॉनिक्स के बगल स्थित बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग में बड़े पैमाने पर सामान जल गये। अग्नि दुर्घटना की जानकारी मिलते दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इससे पहले वहां से गुजर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करने के बजाये मोबाइल में वीडियो बनाते पाये गये। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

बोडुप्पल बालाजी हिल्स में आग

दूसरी ओर मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन के तहत बोडुप्पल बालाजी हिल्स में आग लग गई। दिवाली के मौके पर दीये जलाये गये और दुकान बंद करके चले गये। इसके बाद बगल की दो दुकानें जल गई। दीवाली उत्सव के दौरान किताब की दुकान के मालिक ने दिये जलाये और दुकान बंद करके घर चला गया। इसी क्रम में चिंगारी उड़ी और दुकान में रखी किताबें जल गये। देखते ही देखते बगल की मारुति टेलर की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। इससे प्रतीत होता है कि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X