Crime News: प्रेम प्रसंग से नाराज बाप ने कर दी एक मात्र बेटी की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

हैदराबाद: तेलंगाना के वनपर्ती जिले में एक बाप ने अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वनपर्ती जिले के पेब्बेरु मंडल के पातपल्ली गांव निवासी राजशेखर और सुनीता दंपत्ति को एक ही बेटी थी।

राजशेखर की बेटी पेब्बेरु में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। राजशेखर को पता चला कि उसकी बेटी का उसी गांव के एक लड़के के साथ कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। राजशेखर ने सोचने लगा कि प्यार के नाम पर उसकी बेटी परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला रही है

मंगलवार को बाप और बेटी के बीच लड़के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर झगड़ा हो गया। राजशेखर यह कहकर बेटी से नाराज हो गया कि गांव में उसके परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल रही है। इस दौरान धारदार हथियार से बेटी की गला काटकर हत्या कर दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजशेखर को गिरफ्तार कर लिया। सबूतों की जांच के बाद डीएसपी आनंद रेड्डी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X