अन्नदाता के साथ अन्याय, अनाज खरीदी केंद्र के पास ही रुका किसान का दिल

हैदराबाद : कामारेड्डी जिले में अनाज खरीदी केंद्र के पास एक किसान की मौत हो गई। लिंगमपेट मंडल में धान खरीदी केंद्र के पास ऐलापुर निवासी किसान भीरय्या कीअनाज केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कड़ी मेहनत से काटी गई धान के फसल के पास ही किसान सरकार की नाकामी की ओर इशारा करते हुए दुनिया को छोड़कर चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, भीरय्या एक सप्ताह पहले धान को बेचने के लिए अनाज खरीदी केंद्र आया था। मगर अधिकारी उसके धान की खरीदी नहीं की। इसके चलते दिन रात धान खरीदी केंद्र के पास ही रखवाली करने लगा। गुरुवार रात को वह घर गया और भोजन करके फिर धान खरीदी केंद्र लौट आया। हर दिन की तरह धान के ढेर पर सो गया।

सुबह किसान भीरय्या घर नहीं गया। पति के घर नहीं आते देख उसकी पत्नी अनाज खरीदी केंद्र के पास आई। पति को उठाने की कोशिश की। मगर वह धान पर हमेशा के लिए सो गया था। स्थानीय लोगों ने संदेह व्यक्त किया कि दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो गई है।

किरानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने आश्वासन दिया कि हर जगह धान खरीदी केंद्र स्थापित किया जाएगा। मगर जमीनी हालात बद से बदतर हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को खरीदी केंद्र लेकर आने पर भी खरीदी नहीं कर रहे हैं। यह दुख की बात है कि एक किसान की अनाज खरीदी केंद्र में इस तरह मौत हो गई है। भीरय्या की मौत के लिए सरकार ही जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X