प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ कोमटीरेड्डी गोपाल रेड्डी को सर्वश्रेष्ठ ‘पर्यावरणविद् पुरस्कार-2025’ से सम्मानित, जानें उनकी उपलब्धियां

हैदराबाद : तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर वी. बालकृष्ण रेड्डी ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ओज़ोन परत की रक्षा करें, क्योंकि इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा। बालकृष्ण रेड्डी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर मसाब टैंक स्थित तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन तेलंगाना बुद्धिजीवी मंच राज्य शाखा द्वारा किया गया।

बालकृष्ण रेड्डी ने आगे कहा कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर वैश्विक तापमान में कमी लाने के साथ-साथ ओज़ोन परत की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि ओज़ोन परत जीव-जगत की अस्तित्व की आधार है। इसके बिना पृथ्वी आग के गोले की तरह जलती रहती। उसमानिया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अख्तर अली ने बताया कि ओज़ोन परत हानिकारक विकिरण को अवशोषित कर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है और यह पूरी पृथ्वी को ढक कर रखती है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. लायन कोमटीरेड्डी गोपाल रेड्डी, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए रैलियाँ, शिविर, वृक्षारोपण अभियान, प्लास्टिक निषेध जैसे कार्यों के माध्यम से अथक सेवा प्रदान की है, को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणविद् पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर बालकृष्ण रेड्डी ने उन्हें शॉल, पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र देकर भव्य रूप से सम्मानित किया और बधाई दी।

संबंधित खबर-

अतिथियों ने डॉ. गोपाल रेड्डी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आगामी 24 सितंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित क्लाइमेट ग्रुप संगठन द्वारा ग्लोबल ग्रीन मेंबर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। अमेरिका दौरे पर मौजूद तेलंगाना बुद्धिजीवी मंच के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने इस अवसर पर डॉ. कोमटीरेड्डी गोपाल रेड्डी को संदेश के माध्यम से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवीतेजा, लोटस लैप पब्लिक स्कूल्स के निदेशक कोमटीरेड्डी अभिषेक रेड्डी, समन्वयक जी. वेणुगोपाल, बिच्चु करी सूर्या, घनशाम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में डॉ. गोपाल रेड्डी को परिजन, मित्र और पर्यावरणविद् ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

यह भी पढ़ें-

Prominent Environmentalist Dr Komatireddy Gopal Reddy Honoured with “Best Environmentalist Award-2025”

Hyderabad: It is the responsibility of all of us to protect the ozone layer, as life on Earth would not be possible without it, said Professor V. Balakrishna Reddy, Chairman of the Telangana Council of Higher Education. On Monday, to mark International Day for the Preservation of the Ozone Layer, he attended as the chief guest and spoke at the event organized by the Telangana Intellectuals Forum State Chapter at the Telangana Higher Education Council office in Masab Tank.

He stated that increasing the use of solar energy instead of traditional energy sources can help reduce global warming and protect the ozone layer. He further explained that the existence of all life forms depends on the ozone layer, without which the Earth would be burning like a ball of fire.

Dr. Mohammad Akhtar Ali, Assistant Professor of Geography at Osmania University, spoke about how the ozone layer absorbs harmful radiation, thereby protecting life on Earth, and explained that it covers the entire planet.

On this occasion, Dr. Lion Komatireddy Gopal Reddy, a renowned environmentalist who has been tirelessly working for the past 25 years in the protection of the environment and the ozone layer by conducting rallies, workshops, tree-planting campaigns, and efforts to prevent plastic use, was honoured with the Best Environmentalist Award 2025. The award, which included a shawl, a floral garland, a memento, and a certificate of appreciation, was presented by Professor Balakrishna Reddy in a grand manner.

The guests also extended their congratulations to Dr. Gopal Reddy for being selected for the Global Green Member Award 2025 by the Climate Group organization based in New York, USA, which will be presented on 24th of this month. During his visit to the United States, Dr. Raj Narayana Mudiraj, State President of Telangana Intellectuals Forum, conveyed his congratulations to Dr. Komatireddy Gopal Reddy through a message.

The event was also attended by Prof. Sriram venkatesh secretary ytrlangana council of Higher Education,Dr. Raviteja, Assistant Professor of Public Administration at Osmania University, Komatireddy Abhishek Reddy, Director of Lotus Lap Public Schools, and coordinators J. Venugopal, Bichchu Kari Surya, Ghansham, among others, who extended their best wishes to Dr. Gopal Reddy on this occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X