‘फिल्म समीक्षा : THE KERALA STORY पर प्रतिक्रिया- दुबाई का चांद देखकर नहीं मनायी जाती भारत में ईद…

हिंदी साहित्य में शुद्ध, स्वस्थ और रचनात्मक आलोचना की परंपरा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, कुछ पंक्तियाँ तेलंगाना समाचार के पाठकों की सेवा में प्रस्तुत हैं।

विवादित फिल्म ‘फिल्म समीक्षा : THE KERALA STORY’ के बहाने मन में उठते कुछ सवाल इस पोस्ट में कुछ मुद्दे उठाए गये हैं.. उनमें एक पंक्ति में लिखा गया है… ऐसा क्या कारण है कि दूर कहीं दूबई में चांद निकलता है और सम्पूर्ण विश्व के इस्लामिक अनुयायी ईद मनाने को तैयार हो जाते हैं।… यह पक्ति बिल्कुल भी सत्य पर आधारित नहीं है।

संबंधित लेख :

ईद के मामले में देश के मुसलमान पूरी तरह से भारतीय और राष्ट्रभक्त हैं। क्योंकि भारत में ईद उसी समय मनायी जाती है, जब देश के किसी हिस्से में चांद दिखाई देता है। चाँद अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश, या श्रीलंका में भी दिखाई देता है तो भारत में ईद मनायी नहीं जाती।

अनुरोध है कि इस पोस्ट के लेखक … इस मामले में अपनी जानकारी ठीक कर लेंगे और दूसरे पाठक भी तथ्य आधारित वास्तविकता से अवगत होंगे।

– सलीम

नोट- ‘फिल्म समीक्षा : THE KERALA STORY’ के बहाने मन में उठते कुछ सवाल’ और पाठक की प्रतिक्रिया पर बुद्धिजीवियों की भी प्रतिक्रिया अपेक्षित है। गौरतलब है कि तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंडी संजय ने सोमवार को इस फिल्म को देखी है और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ की है। विश्वास है कि आप अपनी प्रतिक्रिया भेजेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X