डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश पुरस्कार से तेलंगाना की डॉ सुमनलता सम्मानित, सुनें अनुवादक के विचार (वीडियो)

हैदराबाद : भारतीय अनुवाद परिषद की ओर से डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश पुरस्कार से तेलंगाना की प्रमुख साहित्यकार, कवि, लेखक और अनुवादक डॉ सुमनलता को सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह 28 फरवरी को भारतीय विद्या भवन सभागार, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। पुरस्कार के अंतर्गत 21 हजार रुपये की राशि, शॉल, प्रशस्त पत्र, प्रतीक चिन्ह से सुमनलता को सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार साल 2023-2024 के लिए तेलुगु-हिंदी-तेलुगु भाषा में किए गए अनुवाद कार्य के लिए डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश (महिला) पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुमनलता ने कहा कि यह पुरस्कार सभी भाषाओं को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि अनुवाद क्षेत्र के लिए भाषा सेतु कार्य कर रहे भारतीय अनुवाद परिषद बधाई के पात्र है। मुख्य रूप से डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश पुरस्कार से जो सम्मान मिला है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर प्रोफेसर प्रकाश सिंह (निदेशक, साउथ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय) मुख्य अथिति के रूप में भाग लिया और समारोह को संबोधित किया। इनके अलावा प्रोफेसर नंदिनी साहू (कुलपति हिंदी विश्वविद्यालय हावड़ा पश्चिम बंगाल) कार्यक्रम की अध्यक्षता और नासिरा शर्मा (साहित्यकार) विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किये।

संबंधित खबर-

गौरतलब है कि भारतीय अनुवाद परिषद हर साल अनुवाद क्षेत्र के में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किए जाने वाले नातालि तथा डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश तथा डॉक्टर गार्गी गुप्त अनुवादश्री के रूप में स्थापित राष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कारों की श्रृंखला में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X