डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश (महिला) पुरस्कार के लिए डॉ सुमनलता चयनित, जानें कार्यक्रम का पूरा विवरण

हैदराबाद : भारतीय अनुवाद परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुवाद क्षेत्र के में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किए जाने वाले नातालि तथा डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश तथा डॉक्टर गार्गी गुप्त अनुवादश्री के रूप में स्थापित राष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कारों की श्रृंखला में पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने वाले अनुवादक सेवियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

निर्णायक मंडल ने वर्ष 2023-2024 के लिए तेलुगू-हिंदी-तेलुगु भाषा में किए गए अनुवाद कार्य के लिए डॉक्टर गार्गी गुप्त द्विवागीश (महिला) पुरस्कार के लिए हैदराबाद निवासी प्रसिद्ध अनुवादक कवि, लेखिका, साहित्यकार डॉ सुमनलता का चयन किया गया है। पुरस्कार समारोह शुक्रवार 28 फरवरी को शा 3 से शाम 6 बजे तक भारतीय विद्या भवन सभागार, कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक महिला तथा एक पुरुष अनुवादक को अनुवाद क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत ₹21000की राशि, शॉल, प्रशस्त पत्र, प्रतीक चिन्ह, एवं अविस्मरणीय सम्मान प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें-

प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह (निदेशक, साउथ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय) मुख्य अथिति के रूप में भाग लेंगे। इनके अलावा प्रोफेसर नंदिनी साहू (कुलपति हिंदी विश्वविद्यालय हावड़ा पश्चिम बंगाल) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और नासिरा शर्मा (साहित्यकार) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर आसीन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X