डॉ सीमा मिश्रा दो पुरस्कारों से सम्मानित, इन विद्वानों ने दी बधाई

हैदराबाद : अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महा सभा (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व शिक्षक डॉ. सीमा मिश्रा (शिक्षाविद्) को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान-2024 मिला है। डॉ. सीमा मिश्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया है। इसीलिए उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है।

इसी अवसर पर अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, कानपुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ट) श्रीमती सुषमा तिवारी ने कहा कि हम सभी की आदर्श-समाजिक नेत्री डॉ सीमा मिश्रा ने देश के शीर्षस्थ साहित्यकार ज्ञानपीठ पुरस्कार ग्रहिता पद्माभूषण पं. श्रीलाल शुक्ल के समग्र लिखित साहित्य को अपना शोध-अनुसन्धान आधार बनाकर सफलता पूर्वक सम्पन किया।

सुषमा ने आगे कहा कि उनके जन्मोस्तव पर निरंतर 16 वर्षो से राष्ट्रीय संगोष्ठियाँ सफलता पूर्वक सम्पन करती आ रही हैं। इसके अलावा देश के पांच साहित्याकार पर भारत सरकार द्वारा विशेष डाक टिकट निकलवाकर एक आदर्श कीर्तिमान स्थापित किया। साथ ही कई शोध आलेख, राग दरबारी का राजनैतिक संदर्भ-2012 पर पुस्तक, कविता आदि लिखी है।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में ब्रह्मलीन पं कोदरमल व्यास शिक्षा सम्मान श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज देवास, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. सीमा मिश्रा को प्रदान किया गया। श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज देवास के अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि छात्र छात्राओ को श्रेष्ठ, शिक्षा-अदर्श, संस्कार, सृजनभाव देकर जो उपलब्धियाँ आपने अर्जित की है, उन सेवाओ का सम्मान कर आपको समाज का ब्रह्मलीन कोदरमल व्यास शिक्षा सम्मान-2024 प्रदान कर हम गौरवान्वित है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, डायमंड पॉइंट, सिकन्दारबाद कि प्रधानाचार्य श्रीमती शैलजा गोपीनाथ ने बधाई देते हुए प्रमाण पत्र सोंपा। आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के (पूर्व न्यायाधीश) जस्टिस वामन राव एवं देश के कई गणमान्यों, शिक्षाविद्, प्रोफेसर एवं न्यायविधों ने डॉ सीमा मिश्रा की इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X