डॉ बीआर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय: सीनियर प्रोफेसर ऑफ हिंदी शकीला खानम सेवानिृत्त, वक्ताओं ने दिया यह संदेश

हैदराबाद: डॉ बीआर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय (जुबली हिल्स) में कार्यरत सीनियर प्रोफेसर ऑफ हिंदी शकीला खानम सेवानिृत्त हो गई। 31 दिसंबर रविवार के चलते सेवानिृत्त कार्यक्रम 30 दिसंबर यानी शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके साथ विश्वविद्यालय में कार्यरत दो अन्य कर्मचारी- एमवीडब्ल्यू विजय कुमार (स्टोर कीपर) और आर राजशेखर (बुक बैरियर) भी सेवानिवृत हो गये।

इस अवसर कुलपति प्रो के सीतारामा राव, संकाय के निदेशक प्रो घंटा चक्रपाणी, कुल सचिव एवीआरएन रेड्डी, अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रोफेसर शकीला खानम, एमवीडब्ल्यू विजय कुमार और आर राजशेखर की सेवाओं को याद किया और सेवानिवृत्ति के बाद समाज उपयोगी कार्य करने और परिवार के साथ खुशी से जीवन गुजारने की अभिलाषा की।

इसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी सेवा और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान शकीला खानम, राजशेखर और विजयकुमार भावुक हो गये। आखिर में जनसंपर्क अधिकारी डॉ पी वेणुगोपाल रेड्डी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम से जुडी तस्वीरें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X