OU के कुलपति से मिला ‘स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच’ का प्रतिनिधि मंडल, किया यह आग्रह

హైదరాబాద్: స్వాతంత్య్ర సమరయోధుడు పండిట్ గంగారాం స్మారక్ మంచ్ చైర్మన్ భక్త రామ్ నేతృత్వంలోని ప్రతినిధి బృందం ఉస్మానియా యూనివర్సిటీ వైస్ ఛాన్సలర్ ప్రొఫెసర్ డి.రవీంద్రను గురువారం కలిశారు. ఈ సందర్భంగా ఫిబ్రవరి 15న ఆర్ట్స్ కళాశాలలో జరిగే అంతర్జాతీయ సెమినార్‌లో ప్రత్యేక అతిథిగా పాల్గొనాల్సిందిగా వైస్ ఛాన్సలర్‌ను ప్రతినిధి బృందం ఆహ్వానించింది. అలాగే సెమినార్‌లో ‘హైదరాబాద్‌ విమోచనోద్యమంలో స్వాతంత్య్ర సమరయోధులు, భారతీయ భాషలు’ అనే అంశంపై ప్రసంగించాలని కోరారు.

हैदराबाद : स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के चेयरमैन भक्तराम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी रवीन्द्र जी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने आगामी 15 फरवरी को आर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेने का कुलपति को निमंत्रण दिया। साथ ही संगोष्ठी में ‘हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय भाषाएं’ विषय पर संबोधित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कुलपति ने प्रतनिधि मंडल को बताया गया कि 15 फरवरी को वह विदेश के दौरे पर है। इसीलिए संगोष्ठी में भाग नहीं ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को संगोष्ठी की सफ़लता की अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति से मिलने वालों में मंच के चेयरमैन के अलावा मंत्री श्रृतिकांत भारती और संस्कृत विभाग के प्रधान प्रोफेसर विद्यानंद शामिल थे।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चार चरणों में अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के अलावा देश के अनेक साहित्यकार, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी भाग लेने वाले हैं। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन और आर्य समाज के विकास में पंडित गंगाराम जी की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X