Diwali Festival: पटाखो जलाते वक्त 50 से ज्यादा जख्मी, 12 को गंभीर चोटें, 5 की हालत नाजूक

हैदराबाद : दीवाली त्योहार के दौरान पटाखे जलाते समय शहर में अनेक लोग घायल हो गये। सुरक्षा के एहतियात कदम नहीं उठाने के कारण घायल हो गये है।

सरोजिनी देवी आई हॉस्पिटल में अब तक पटाखों से जलने वाले 50 से अधिक मामले आये हैं। डॉ वसंता ने बताया कि इनमें से 12 लोगों की आंख में गंभीर चोट आने पर सरोजिनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें पांच मरीजों की हालत चिंताजनक बताई गई है।

उन्होंने बताया कि शेष अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घरों को भेज दिया है। बताया जाता है कि आतिशबाजी के कारण आंखों के संवेदनशील क्षेत्रों में घायल हो गये हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X