Crime : हैदराबाद में 24 घंटे में पांच हत्याएं और… दहशत में लोग

हैदराबाद : शहर में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में है। बीते 24 घंटे में महानगर में पांच हत्याएं और दो हत्या के प्रयास मामले दर्ज किये गये हैं।

मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों तथा पुलिस के अनुसार, काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने बाद हत्यारे फरार हो गये। मृतक के चेहरे पर गंभीर जख्म पाये गये। रेलवे पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान कैजर के रूप में की है।

खबरों में आगे बताया कि शाहअलीबंडा थाना क्षेत्र के कालापत्थर के पास रफीक बिन शिमला की निर्मम हत्या कर दी गई। इसी क्रम में आसिफनगर थाना क्षेत्र अलीम नामन व्यक्ति की हत्या की गई। काचीगुड़ा थाना क्षेत्र में कैजर को मौत के घाट उतारा गया। इसी तरह तुकारामगेट थाना क्षेत्र में रोजा नामक महिला की हत्या कर दी गई। इसी प्रकार सनतनगर थाना क्षेत्र के भरतनगर के पास अजहर की हत्या की गई।

यह भी पढ़ें-

दूसरी ओर शाहअलीबंडा थाना के कालापत्थर में वाजिद पर हत्या का प्रयास किया गया। इसी तरह शाहअलीबंडा थाना क्षेत्र के चंदुलाल बरादरी के पास फक्रुद्दीन पर हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X