Covid-19: 600 रुपये में कोविशील्ड बूस्टर खुराक, टैक्स अतिरिक्त

हैदराबाद : केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए बूस्टर खुराक की अनुमति दी है। हालांकि, यह बूस्टर डोज पहली और दूसरी डोज की तरह फ्री नहीं है। बूस्टर डोज को निजी केंद्रों में लेना होगा।

इसी क्रम में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने निजी टीकाकरण केंद्रों में रविवार से रविवार से कोरोना वायरस बूस्टर डोज की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और समय पर लिया गया फैसला है। तीसरी खुराक अपरिहार्य हो गई। क्योंकि कई देशों ने बूस्टर खुराक नहीं लेने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही कई लोग बूस्टर डोज का इंतजार कर रहे हैं। सरकार पहले से ही स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से अधिक लोगों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दे रही है।

संबंधित खबर:

हो जाओ तैयार: 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्म वालों को लगेगी बूस्टर डोज, यहां पर मिलेगी सुविधा

पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड बूस्टर खुराक की कीमत 600 रुपये निर्धारित किया है। इस पर अतिरिक्त टैक्स लगेगा। इसी तरह एक बार कोवोवैक्स को बूस्टर के तौर पर मंजूरी मिल जाती है तो 900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके लिए भी अतिरिक्त टैक्स जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट बूस्टर प्रदान करने वाले अस्पतालों और वितरकों को भारी छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X