बढ़ा ऑक्सीजन का स्तर… फिर भी कम नहीं हुआ मानसिक तनाव.. कोविड पेशेंट ने की खुदकुशी

हैदराबाद : अस्पताल में भर्ती मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो गया… फिर भी अंदर ही अंदर ही चिंतत रहता था। इसी चिंता के चलते उसने अस्पताल की इमारत से छलांग लगा दी और खुदकुशी कर ली। यह घटना वरंगल जिले के एमजीएम अस्पताल में घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वरंगल ग्रामीण जिले के संगेम मंडल निवासी रायपुरम लिंगमूर्ति (34) कोरोना से संक्रमित हुआ। इस महीने की 24 तारीख को उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब वह अस्पताल में भर्ती हुआ तब उसका ऑक्सीजन लेवल 66 था। इलाज के छह दिन में उसका ऑक्सीनज लेवल बढ़कर 93 हो गया।

पिछले दो दिनों से लिंगमूर्ति मानसिक रूप से बहुत ही परेशान रहता था। इसी क्रम में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उसने अस्पताल की इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर में गंभीर चोट लगने से डॉक्टरों के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमजीएम अधिकारियों ने कहा कि अगर वह दो-तीन दिन और इलाज करता तो वह ठीक हो जाता और घर चला जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X