यह तो सिर्फ पहली जीत है, मुझे हीरो मत बनाओ : सीजेपी प्रमुख दीपके

हैदराबाद: शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी। यह देश की जीत है। यह देश के युवाओं की जीत है। यह सब की जीत है। मुझे हीरो मत बनाओ। यह सिर्फ पहली जीत है। लड़ाई अभी बाकी है। आंदोलन अभी और करना है। यह भारत के लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की जीत है। मुझे हीरो मत बनाए। मैं हीरो नहीं हूं। अभिजीत दीपके ने साफ किया कि यह देश के युवाओं के संघर्ष की जीत है।

आखिरकार कॉकरोच जनता पार्टी की मांग के आगे केंद्र में मोदी सरकार झुक गई। सीजेपी की मांग पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस क्रम में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कॉकरोच पार्टी और छात्रों की जीत है।

दीपके ने आआगे कहा कि यह छात्रों की जीत हुई है। लोकतंत्र जीत है। हमने केंद्र सरकार को कॉकरोचों का दम दिखा दिया है। कॉकरोचों का संघर्ष यहीं नहीं रुकेगा। शिक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव होना चाहिए। हमारी तीन मांगों में से एक पूरी हुई है। बाकी दो मांगें भी पूरी करे। शांतिपूर्वक विरोध कर रहे छात्रों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पिछले 26 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन चल रहे हैं। हमें देशभर से समर्थन मिल रहा है।

Also Read-

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस मामले पर आरएसएस ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लचीलापन दिखाना चाहिए। ये सभी घटनाक्रम मोदी सरकार के खिलाफ जा रहे थे। रोज-रोज युवा देशभर में आंदोलन तेज कर रहे थे। इसके बाद आखिरकार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X