CM KCR ने प्रगति भवन में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, पोते हिमांशु और पोती अलेख्या ने भी लिया भाग

हैदराबाद : मुख्यमंत्री कल्वाकुंटला चंद्रशेखर राव ने गणेश चतुर्थी उत्सव के उपलक्ष्य में प्रगति भवन के आधिकारिक आवास पर विशेष पूजा-अर्चना की। मिट्टी की गणपति को केसीआर ने पत्नी शोभा के साथ गणेश की पूजा-अर्चना की।

साथ ही मंत्री केटीआर, शैलिमा दंपत्ति, सांसद संतोष कुमार व अन्य ने भी पूजा की। पूजा कार्यक्रम में केसीआर के पोते हिमांशु और पोती अलेख्या राव भी शामिल हुए।

दूसरी ओर राज्यपाल तमिलीसाई सौंदरराजन ने खैरताबाद महागणपति की पूजा की। साथ ही पहली पूजा में हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय ने भी भाग लिया।

खैरताबाद महागणपति इस बार भक्तों को श्री पंचमुख रुद्र महागणपति के रूप में रूप में दर्शन दे रही है। 40 फीट की ऊंची मूर्ति की दाईं ओर देवी कृष्णकाली और बाईं ओर देवी काला नागेश्वरी की मूर्ति हैं।

महागणपति 36 फीट ऊंची और सिर पर स्थापित नाग के साथ 40 फीट लंबी है। इस महीने की 19 तारीख तक खैरताबाद मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मार्ग पर केवल श्रद्धालुओं को ही पुलिस ने अनुमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X