CM KCR ने सुपर स्टार कृष्णा को अर्पित की श्रद्धांजलि (देखिए तस्वीरें)

हैदराबाद: मुख्यमंत्री केसीआर ने सुपर स्टार कृष्णा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केसीआर विजय कृष्ण के नानकराम गुडा स्थित आवास पहुंचे और वहां उन्होंने कृष्ण पार्थिव को श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने महेश बाबू और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। बाद में सीएम केसीआर ने मीडिया से बात की।

केसीआर ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि हमारे तेलुगु फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध अभिनेता कृष्णा जी अब हमारे बीच नहीं हैं। मैंने एक बेहतरीन दोस्त खो दिया है। मैं उनके आतिथ्य के कारण इस घर में कई बार आया हूं। वह बहुत मुखर व्यक्ति होने के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता भी थे। संसद के सदस्य के रूप में देश की सेवा की।

जब मैंने उनसे अल्लूरी सीतारामाराजू फिल्म देखने और बहुत अच्छी होने की बात कही तो वे हंस दिये थे। कहा था कि केसीआर क्या आप भी फिल्में देखते हैं? मैंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू फिल्म कई बार देखी। कृष्णा जी ने महान विचारोत्तेजक फिल्म का निर्माण किया। अच्छी देशभक्ति को जगाई है। मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है। ईश्वर से कामना करते हैं कि कृष्णा के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X