विनम्र श्रद्धांजलि : मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार आज, भाग लेंगे तेलंगाना के CM KCR

आज का विचार
अपनी सोच को सीमित मत करो, तभी विस्तार में सोच पाओगे – माओ त्सेु तुंग

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में दी है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री केसीआर दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्वर्गीय यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचेंगे। वह मंगलवार को अपराह्न 11 बजे वहां पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अंत्येष्टि में भाग लेंगे।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली। काफी दिनों से मुलायम सिंह यादव बीमार चल रहे थे और वह आईसीयू में भर्ती थे। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में मातम छा गया है।

संबंधित खबर:

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद मुलायम सिंह के निधन की सूचना दी। अखिलेश ने सपा के ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे हैं। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई ले जाया जाएगा। दरअसल 22 अगस्त को तबीयत खराब होने के बाद मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं 1 अक्टूबर की रात को उनको ICU में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। यूपी सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X