चलो राजभवन: रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज

हैदराबाद: पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं। पुलिस ने चलो राजभवन आंदोलन दौरान कथित तौर पर लोगों को परेशान करने और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाया है। पुलिस ने टीपीसीसी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के 10 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पता चला है कि पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क, जग्गा रेड्डी, श्रीधर बाबू और वीएच समेत कई लोगों के खिलाफ पंजागुट्टा थाने की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। जब रेवंत रेड्डी को इस मामले के बारे पता चला तो उन्होंने कहा कि मामलों से डरने वाले कोई नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि गैंगरेप करने वाले आरोपियों को बिरयानी खिलाते और बेंज कारों में ले जाते है। मगर शांतिपूर्वक आंदोलन करने वालों पर लाठी चार्ज करते और बेरहमी से पिटाई करते है। रेवंती ने आह्वान किया कि शुक्रवार को जिला और मंडलों के मुख्यालयों के सामने धरना और विरोध प्रदर्शन किया जाये और मोदी और केसीआर के पुतले जलाये।

संबंधित खबर:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X