Crime News: हेड कांस्टेबल यादय्या पर हमला करने वाले चेन स्नैचर गिरफ्तार, कर्नाटक से आये थे ये बदमाश

हैदराबाद: शहर में चेन स्नैचर्स के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने कई इलाकों में चेन की चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में उषोदय कॉलोनी में एक महिला के गले से चेन खींचने का प्रयास करने वाले स्नैचर विफल हो गये और मौके पर से फरार हो गये थे। पुलिस पहले से ही उनकी तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने बाचुपल्ली से लिंगमपल्ली तक वाहनों की तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी क्रम में पल्सर बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को सीसीएस के हेड कांस्टेबल यादय्या ने पकड़ने का प्रयास किया। यह देख चेन स्नैचरो ने यादय्या पर चाकू से जान लेवा हमला किया और फरार हो गये। इसके बाद रामचंद्रपुरम पुलिस ने भी वाहनों की तलाशी अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान में विशांत और राहुल नामक चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

संबंधित खबर;

पुलिस ने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को गुलबर्गा से बाइक पर हैदराबाद आये चेन स्नैचरों की ईरानी गिरोह ने कोंडापुर, मुसापेट और आरसी पुरम में तीन महिलाओं की गले में से चेन खींचकर ले गये। उसके बाद इसी महीने की 25 तारीख को मियापुर के मातृश्री कॉलोनी में आरोपियों ने महिला के गले में की चेन लेकर फरार हो गये।

बाद में उषोदय कॉलोनी में एक अन्य महिला की चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और भाग निकले। लेकिन हाल ही में इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी सिलसिले में दोपहर एक बजे साइबराबाद के सीपी स्टीफन रवींद्र आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X