हैदराबाद: माधापुर सड़क पर 2,000 रुपये नोटों के बंडल, उमड़ पड़े लोग, किंतु…

हैदराबाद : शहर के माधापुर में नकली नोटों से कोहराम मचा गया है। 100 फीट रोड के पास काकतीय रोड पर 2,000 रुपये के नोटों के बंडल देखे गए।

इसे देख स्थानीय लोग व वाहन चालक उसे लेने के लिए उमड़ पड़े। जिनको जितना हाथ लगा लेकर चले गये। हालांकि, नोट लेने वाले सभी तब निराश हो गये, जब उस पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा देखा/पाया गया।

नोटों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण इस इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। इसके लिए पुलिस को थोड़ी दर मश्शकत करनी पड़ी। कुछ देर तक किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया कि आखिर यह क्या हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X