दिलचस्प मोड़ पर जाता मुनुगोडु उपचुनाव, BSP ने भी उतारा दमदार उम्मीदवार, ये दल भी दे रहे हैं अंतिम रूप

हैदराबाद: मुनुगोडु उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच रहा है। सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की और चुनावी मैदान में उतारे हैं। तेलंगाना के प्रमुख दल जैसे- टीआरएस, कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अब अन्य दल/पार्टियां भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखा रहे हैं। अब तक अन्य पार्टियां खामोश थीं। लेकिन नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रजा शांति पार्टी, बीएसपी, तेलंगाना तेलुगु देशम पार्टी और तेलंगाना जन समिति ने भी घोषणा की है कि वो उपचुनाव लड़ रहे हैं और अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

ताजा बीएसपी ने मुनुगोडु उपचुनाव के लिए अंदोजू शंकर चारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तेलंगाना बहुजन समाजवाद पार्टी के अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने नामपल्ली में अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा की। बीसी समुदाय के अंदोजू शंकर चारी को चुनावी मैदान में उतारा है।

संबंधित खबर:

आरएस प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि मुनुगोडु में सभी दलों ने रेड्डी समुदाय यानी उच्च जाति के नेताओं को टिकट दिया है। बीएसपी मात्र एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यकों के राज्य की शक्ति के लिए काम कर रही है। इसीलिए बीसी उम्मीदवार को टिकट दिया है।

आपको बता दें कि चंडुरु शहर में नामांकन पत्र दाखिल करने की पृष्ठभूमि के चलते धारा 144 लागू है। नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने के कार्यालय के पास 30 पुलिसकर्मी का बंदोबस्त हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ केवल पांच लोगों को रिटर्निंग कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति है। 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते है। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इस महीने की 17 तारीख तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी और 8 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X