ब्रह्मर्षि सेवा समाज ने दी डॉ अहिल्या मिश्र को श्रद्धांजलि एवं की विशेष बैठक और लिये हैं ये फैसलें

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद ने 11 जनवरी को परशुराम मंदिर जगतगिरि गुट्टा में स्वर्गीय डॉ अहिल्या मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विशेष बैठक का आयोजन किया गया। समाज के सह सचिव पंकज कुमार सी ए ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत 25 जनवरी को समाज के अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र की माताजी, एक लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, जानीमानी साहित्यकार व समाज सेवी डॉ अहिल्या मिश्र का निधन हो गया। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु समाज ने यह आयोजन किया। समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राय ने संचालन करते हुए उनके विशाल व्यक्तित्व से सभी को अवगत कराया। उपस्थित समाज के गणमान्य सदस्यों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए भारी मन और भीगे शब्दों के साथ अपनी स्मृतियों को साझा किया।

इनके अलावा कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, सहसचिव पंकज कुमार सी ए, पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय, पूर्व महासचिव इंद्रदेव सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सुधा राय, महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, रागिनी सिन्हा, चन्द्रमोहन सिंह, पी एन राय, विधात्री सिंह, अनुराग शर्मा, श्वेता राय, गीतू शर्मा, पूजा मिश्रा, डॉ अमृता सिंह ने शब्दांजलि अर्पित की। परिवार की ओर से डॉ अहिल्या मिश्र के सुपुत्र मानवेन्द्र मिश्र, पुत्रवधू डॉ आशा मिश्र, पौत्र आर्यव मिश्र एवं पौत्री अक्षिति ने भी उन्हें याद करते हुए परिवार में उनकी कमी का एहसास कराया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अल्पाहार के उपरांत नई कार्यकारिणी की गठन हेतु एक विशेष बैठक की गई। परंपरा के अनुसार, अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद हेतु इंद्रदेव सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया और सभी की स्वीकृति से उन्हें निर्विरोध आगामी दो वर्षों के कार्यकाल हेतु अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इंद्रदेव सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए समाज द्वारा आगामी दो वर्षों में किए जाने वाले समाज के उत्थान कार्य हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें-

ब्रह्मर्षि संविधान के अनुसार कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए 3 आरक्षित पद रखे गये हैं। इसके अंतर्गत महिला अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती गीतू शर्मा को और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्वप्निल राय और पूजा मिश्रा का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ समर्थन किया। समयाभाव के कारण कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन अगले बैठक तक स्थगित कर दिया गया। बैठक के अंतिम चरण में आगामी वार्षिक समारोह जो कि 26 जनवरी 2026 को सरोजिनी देवी हॉल रामकोट में मनाया जानेवाला है, इसमें आमंत्रित किए जाने वाले मुख्य अतिथि मुख्य, सदस्यों को आमंत्रण, सम्मान कार्यक्रम, पुरस्कार कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा की गई। धन्यवाद ज्ञापन और रात्रि भोजन के उपरांत बैठक समाप्त हुआ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त मुकेश कुमार, विनोद राय, मोहन कुमार, अरुण कुमार, अमर सिंह, पंकज कुमार सिंह, मुकेश कुमार (पठनचेरु), पंकज कुमार पांडे, रंजन कुमार साही, मिलन कुमार सिंह, सतीश सिंह, कुमार प्रियंवद, विपिन बिहारी, अशोक शर्मा, बृज किशोर सिंह, गजेंद्र मिश्रा, रामानंद राय, ए के राय, राजेश मिश्रा, परमानंद राय, अशोक कुमार राय, नूतन कुमारी, नीरू शर्मा, प्रियंका सिंह, कोमल सिंह, मुकुंद कुमार, भोला, सौरभ सिंह, सुभाष सिंह, संजीव मिश्रा, प्रकाश चौधरी, विभा कुमारी, ऋतु बाला, निर्मला शर्मा, प्रमिला शर्मा , मोती कुमारी, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar